प्रेगनेंसी में एसिडिटी कम करने के लिए क्या करें?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 12:18

प्रेगनेंसी में एसिडिटी की समस्या क्यों होती है? जानें इसके लक्षण और उपाय

प्रेगनेंसी में महिलाओं को कई तरह की समस्याएं होती है, लेकिन इस समय होने वाले एसिडिटी के कारण को समझकर आप उसे आसानी से कम कर सकती हैं।
प्रेगनेंसी में महिलाओं को तीन तिमाही में कई तरह के लक्षण महसूस होते हैं। दरअसल गर्भ में भ्रूण के विकास के साथ ही महिलाओं के शरीर व हार्मोन में तेजी से बदलाव आने लगता है। इस दौरान उनको कई समस्याएं होती है। लेकिन इन समस्याओं के सही कारण का पता होने से उनको आसानी से कम किया जा सकता है। इस समय महिलाओं को पाचन तंत्र संबंधी समस्या में एसिडिटी होना एक आम बात है। महिलाओं को प्रेगनेंसी में पेट में ऐंठन, मूड स्विंग, पैरों में दर्द, बीपी व अन्य समस्याएं भी होती है। लेकिन आज हम आपको प्रेगनेंसी में एसिडिटी के कारण, उनके लक्षण और उपायो के बारे में बात कर रहे हैं।
प्रेगनेंसी में एसिडिटी के कारण - Causes of Acidity During Pregnancy

गर्भावस्था में पेट के निचले हिस्से पर दबाव बनता है। साथ ही पाचन क्रिया प्रभावित होती है, जिसकी वजह से एसिडिटी की समस्या होने लगती है। इसके अलावा हार्मोनल बदलावों की वजह से भी महिलाओं को एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ता है।



इस समय महिलाओं के प्रोजेस्ट्रोन हार्मोन की वजह से एसोफेगस से खाना वापस मुंह की ओर आने लगता है। महिलाओं को हार्मोनल बदलाव भी इस समस्या का मुख्य कारण होता है।

इसके अलावा अन्य कारण

मसालेदार खाना
वसायुक्त आहार
कोल्ड ड्रिंक
एक बार में ज्यादा खाना
कैफीन व खट्टे पदार्थ का सेवन, आदि।

प्रेगनेंसी में एसिडी होने पर महिलाओं को क्या लक्षण महसूस होते हैं?

प्रेगनेंसी की तीनों तिमाहियों में महिलाओं को एसिडिटी होने पर एक ही तरह के लक्षण दिखाई देते हैं। आगे जानते हैं इन लक्षणों के बारे में।

अक्सर खाना खाने के बाद सीने में जलन महसूस होना,
खाना खाने के बाद कुछ देर के बाद ही खाना मुंह में आने लगता है,
गला बैठना और गले में खराश होना,
महिला को बार-बार डकार आना, आदि।

प्रेगनेंसी में एसिडिटी का उपाय
प्रेगनेंसी में एसिडिटी को दूर करने के लिए महिलाएं अपने खाने की आदत व दिनचर्या में बदलाव कर सकती है।

एक बार में ज्यादा खाने की अपेक्षा कुछ घंटों के अंतराल में थोड़ा-थोड़ा खाना खाएं,
खाना खाने के ठीक बाद सोने से बचें। खाना खाने के बाद कुछ देर अवश्य टहलें।
यदि आपको बार बार एसिडिटी हो रही हो तो रात के समय हल्का भोजन खाएं। जैसे आप दही या पोहा आदि खा सकती हैं। इस बारे में आप डॉक्टर से भी पूछ सकती हैं।
गर्म पानी में एक चम्मच शहद को मिलाकर पी लें।
गुनगुने पानी में नींबू को मिलाकर पी लें।
जीरे व अजवाइन के आधा चम्मच पाउडर को आधा कप गुनगुने पानी मिलाकर पिएं। इससे भी आपको एसिडिटी में आराम मिलता है।

यदि आपको प्रेगनेंसी में लगातार एसिडिटी की समस्या हो रही हो और ये परेशानी की वजह से आपको ज्यादा समस्या हो रही हो तो ऐसे में तुरंत अपने डॉक्टर से मिलें और इसका इलाज कराएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info